सीमा पर शहीद हुए राइफलमैन को दी सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई – Uttarakhand Prime 24X7

सीमा पर शहीद हुए राइफलमैन को दी सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

दिनांक/17/01/24

Uttarkashi ,Uttarakhand prime 24×7 

उत्तरकाशी। प्रखंड के कुमराड़ा गांव निवासी भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट में राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत (27 साल) ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। हादसे की खबर के बाद से ही परिवार सहित पूरा गांव में शोक में डूब गया। आज बुधवार को उनका पार्थिव शरीर सेना द्वारा पैतृक गांव लाया गया। सैन्य सम्मान के साथ शहीद शैलेन्द्र सिंह कठैत को पैतृक घाट भागीरथी नदी में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत (27 साल) भारत चीन सीमा पर स्थित ग्यालढुंग में तैनात थे। पेट्रोलिंग करते वक्त अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे चट्टान पर गिर गए थे। हालांकि सेना की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. आशीष गुसाईं ने बताया कि सेना के जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। जवान के सिर और पैर पर चोट के निशान मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *