सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी संस्थान में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित – Uttarakhand Prime 24X7

सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी संस्थान में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। कम्बाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कुंआवाला देहरादून में नेहरू युवा केन्द्र देहरादून युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जी-20 संबंधित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र देहरादून के जिला युवा अधिकारी एके सिंह ने की तो वहीं कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर जोशी ने अपने संस्थान में यह कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु नेहरू युवा केन्द्र देहरादून का धन्यवाद किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप बेहद सौभाग्यशाली हैं आपको अपने कॉलेज में ही राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। वहीं एके सिंह ने कार्यक्रम हेतु स्थान व समय देने के लिए सीआईएमएस कॉलेज का धन्यवाद किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को से कहा कि आप देश के भविष्य हैं हमारे देश का युवा विश्व के समक्ष उत्पन्न हो रही विभिन्न चुनौतियों के निराकरण हेतु क्या सोच रखता है इसके लिए देशभर में युवाओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भ्रष्ट्राचारए गरीबी उन्मूलनएप्लास्टिक प्रदूषण, जल संरक्षण, जी-20 में भारत की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में मनोज,हर्ष, कुणाल जोशी, कार्तिक विजयी रहे। तो वहीं महिला वर्ग में हरप्रीत कौर, कृष्णा, दीप्ति,नैंसी रावत व दीक्षा विजयी रहे। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक संजय जोशी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर ललित सामंत, सेवानिवृत उपप्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, एनएसीसी ऑफिसर मोहित बिष्ट एवं अन्य शिक्षक, कर्मचारीगण व 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *