सावन शिवरात्रि पर केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा – Uttarakhand Prime 24X7

सावन शिवरात्रि पर केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

दिनांक/23/07/2025

Kedarnath/Uttarakhandprime 5

केदारनाथ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश -विदेश से केदारनाथ धाम पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को सावन शिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी है।

वही कपाट खुलने से अभी तक सवा चौदह लाख श्रद्धालुओं ने श्री केदारनाथ धाम में दर्शनों का पुण्य अर्जित किया है।आज पवित्र सावन माह की शिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे हैं। सावन माह शिवरात्रि तथा श्री केदारनाथ धाम में 25 जुलाई से होनेवाली शिवमहापुराण कथा के अवसर हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा दानीदाताओं के सहयोग से श्री केदारनाथ मंदिर को भब्य रूप से 8 क्विंटल फूलों से सजाया गया है विदित है कि श्री केदारनाथ धाम में सावन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि में सावन शिवरात्रि धूमधाम से मनायी जाती है। श्री केदारनाथ धाम में आज श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक का पुण्य अर्जित किया तथा ब्रह्मकमल,बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, पुष्प आदि अर्पित किये। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री केदारनाथ धाम से बताया है कि तीर्थयात्रियों को भगवान केदारनाथ के सुगम दर्शन हो रहे है सावन माह में श्रद्धालुओं में दर्शन के लिए भारी उत्साह है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए यह दिन विशेष रूप से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना हेतु श्रेष्ठ माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *