सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 51 शराबियों को पकड़कर पुलिस लायी थाने – Uttarakhand Prime 24X7

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 51 शराबियों को पकड़कर पुलिस लायी थाने

दिनाँक – 14/10/2024

Dehradun/Uttarakhandprime24x7 

 

देहरादून के थाना रायपुर मैं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड ,चुना भट्टा, सोडा सिरोली रोड व मालदेवता रोड में खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 51 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुऐ उन्हें थाने लाया गया, जहाँ उन सभी का 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर ₹-21,250/ संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *