Dehradunउत्तराखंड

सांसद निशंक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरबार

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत डोईवाला ब्लाॅक की ग्रामसभा खदरीखडक माफ का चयन

देहरादून। सांसद लोक सभा क्षेत्र हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन खदरीखडक माफ में बैठक एवं जनता दरबार आयोजित किया गया। श्री निशंक द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत द्वितीय चरण (वर्ष 2023-24 ) हेतु विकासखण्ड डोईवाला के ग्राम सभा खदरीखडक माफ (हमारो अपणु ) का चयन किया गया है। सांसद ने बैठक लेते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को वी०डी०पी० तैयार किए जाने के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने आदर्श ग्राम सभा को विकसित स्वरूप देने हेतु रेखीय 32 विभागों की प्रस्तावित ग्राम विकास योजनाओं की जानकारी लेते हुए सुनियोजित रूप से धरातल पर उतारने हेतु सम्बन्धित अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम सभा को विकास इस तरह हो कि ग्राम सभा से बाहर आवाजाही करने वाले लोगों का परिचय के साथ ग्राम सभा के नाम से लोग परिचित हों। उन्हांेने लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित योजना की जानकारी के दौरान कहा कि नालियां एवं सड़क आदि के कार्य सुगम, व्यवस्थित एवं गुणवत्तायुक्त हों, उक्त विकास कार्यों से लोगों में प्रसंशा हो। इसी प्रकार शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी लेते हुए माननीय सांसद ने कहा कि ग्रामसभा में सभी विद्यालय की शिक्षा के क्षेत्र में सुधारध्अभिनव कार्य करें, जिससे आदर्श ग्राम सभा के बच्चे देश एवं प्रदेश में गांव का नाम रेाशन करें। अन्य क्षेत्रों के लिए भी मिशाल बने। उन्होंने उद्यान पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता आदि विभागों की योजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि आपसी समन्वय बनाकर अपनी-2 योेजनाओं को इस क्रियान्वयन करें, ताकि ग्राम सभा के लोग बाहर की वस्तुओं पर आश्रित न होकर ग्राम सभा से उत्पादित कर वस्तुओं को बाहर भी आपूर्ति कर सके। इसके लिए कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, सब्जी उत्पादन आदि के क्षेत्र पर महिलाओं एवं ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए स्वरोजगार को बढावा देते हुए ग्रामीणों एवं महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करते हुए आत्मनिर्भर बनाया जाए। वहीं बाल विकास एवं पंचायतीराज की समीक्षा के दौरान उन्होंन कहा कि रेखीय विभाग आपसी समन्वय को बेहतर बनाते हुए योजनाओं को इस तरह से बनाये कि महिला सशक्तीकरण एवं महिला कल्याण को और अधिक मजबूत करते हुए लखपति बहिन योजनाओं को ओर अधिक बढावां दे, जिससे महिलाओं की आर्थिकी में सुधार आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button