सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, चार घायल – Uttarakhand Prime 24X7

सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, चार घायल

हरिद्वार। हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मची। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के चंडी चैक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *