Dehradunउत्तराखंड

सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत भगवंतपुर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जनसमस्याएं

जनहित में बडी पहलः 24 आधार अपडेशन, 10 आयुष्मान कार्ड, 01 दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत

Date/04/02/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड सहसपुर के भगवंतपुर पंचायत घर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री राहुल कुमार ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएँ सुनी तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह, क्यारकुली तथा अंबिका स्वयं सहायता समूह, पंडितवाड़ी को फार्म मशीनरी हेतु 04-04 लाख रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त कृषक धनवीर चौहान को लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत 01 लाख रुपये की धनराशि का चेक वितरित किया गया।

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति द्वारा ग्राम रिखोली के कृषक चतर सिंह को कृषि व्यवसाय तथा राजेश पुंडीर को दुग्ध व्यवसाय के लिए 01-01 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 04 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट एवं 10 बालिकाओं को किशोरी किट वितरित की गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का संकल्प है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध रूप से पहुँचे तथा कोई भी नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक सात लाख से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया जा चुका है। जनहित को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम की समय-सीमा को भी बढ़ाया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

शिविर में ग्राम भीतरली, क्यारकुली, रिखोली, गल्ज्वाड़ी, सिंगली, भगवंतपुर, बिष्टगांव, हरिकलापुन आदि ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, वन, सोलर लाइट, अवैध खनन एवं दैवीय आपदा से संबंधित कुल 41 समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं।भगवंतपुर ग्राम प्रधान ने क्षेत्र में परिवहन सुविधा सुदृढ़ करने हेतु इलेक्ट्रिक बस संचालन प्रारंभ करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एंबुलेंस की तैनाती की मांग रखी। क्यारकुली ग्राम प्रधान ने क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत करते हुए भूमि बंदोबस्ती एवं सीमांकन पूर्ण होने तक खनन पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण की आवश्यकता भी रखी, जिस पर संबंधित विभाग द्वारा बताया गया कि भवन निर्माण हेतु आंगणन तैयार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button