Haldwaniउत्तराखंड

सड़क पर उतरे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, बरसात में बंद पड़ी सड़कें खुलवाई

सड़क पर उतरे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, बरसात में बंद पड़ी सड़कें खुलवाई

Date/02/08/2026

Haldwani/Uttarakhand prime 24×7 

हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर वल्दियाखान के पास सड़क पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। संयोग से मौके से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने तुरंत प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश देकर पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। उन्होंने यात्रियों से धैर्य रखने और जोखिम उठाकर पेड़ के नीचे से वाहन न निकालने की अपील भी की।

नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग पर रविवार दोपहर वल्दियाखान क्षेत्र में अचानक सड़क पर चीड़ का एक विशाल पेड़ गिर गया। जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री बीच रास्ते में फंस गए। इसी दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत मौके से गुजर रहे थे। स्थिति की गंभीर देखते हुए उन्होंने तत्काल जिला आपदा प्रबंधन, पुलिसकुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मौके पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर उन्हें धैर्य बनाए रखने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि राहत कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा जल्द ही मार्ग खोल दिया जाएगा। इस दौरान कुछ बाइक और दोपहिया वाहन चालक जोखिम उठाते हुए पेड़ के किनारे और नीचे से वाहन निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसे देखते हुए आयुक्त ने स्वयं उन्हें रोकते हुए समझाया कि ऐसी जल्दबाजी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि आपदा या सड़क अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियों में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। जिससे मार्ग को जल्द यातायात के लिए खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में पहाड़ी मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया। बिना समय गंवाए सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button