Dehradunउत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ

Date/19/08/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में ज्ञानयात्रा का भव्य दीक्षारंभ हुआ। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का बुधवार को भव्य समापन हुआ। 17 से 19 अगस्त 2026 तक चले इस आयोजन में देशभर से आए नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन 19 अगस्त को श्री गुरु राम राय हैलीपैड ग्राउंड पर डीजे बीट्स, रेन डांस और ग्रैंड मस्ती ने युवाओं में खासा उत्साह भर दिया। हेलीपैड की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर छात्र छात्राएं मन्त्र मुग्ध हो गए. हेलीपैड ग्राउंड पर सुबह से शुरू हुआ उत्साह और उमंग का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि “शिक्षा तभी सार्थक है, जब वह चरित्र निर्माण और समाज सेवा की ओर प्रेरित करे।” उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सेवा भाव को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के हैलीपैड ग्राउंड पर श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन एवं कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के लिए यह नई यात्रा नए सपनों, नई उम्मीदों और नए संकल्पों की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपनी सार्थक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

दीक्षारंभ के अंतिम दिन डीजे साजी के हाई-वोल्टेज साउंड और लगातार बजते लोकप्रिय गीतों ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। डीजे की तेज बीट्स पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। उत्साह, उमंग और ऊर्जा से भरे युवाओं ने पूरे ग्राउंड को झूमने पर मजबूर कर दिया। हैलीपैड ग्राउंड की प्राकृतिक खूबसूरती, आकर्षक सजावट और हजारों युवाओं की मौजूदगी ने माहौल को और भी शानदार बना दिया।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रेन डांस रहा। बारिश की फुहारों के बीच तेज डीजे बीट्स पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। पानी की फुहारों, संगीत और युवाओं के उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला, मानो हैलीपैड ग्राउंड किसी भव्य फिल्मी सेट में बदल गया हो। विद्यार्थियों ने रेन डांस का भरपूर आनंद लिया और दीक्षारंभ के अंतिम दिन को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button