श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जेनिथ में तीन दिनों तक सजेगी गीत संगीत की महफिल – Uttarakhand Prime 24X7

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जेनिथ में तीन दिनों तक सजेगी गीत संगीत की महफिल

दिनांक/08/05/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। श्री गुरु राम राम यूनिवर्सिटी (एसजीआरआरयू) का प्रांगण तीन दिनों के लिए सुरों की महफिल से सजेगा. 9 से 11 मई 2025 तक आयोजित विश्वविद्यालय के वार्षिक फेस्ट जेनिथ-2025 में भोजपुरी, उत्तराखंडी, पंजाबी एवम बॉलीबुड गीत संगीत की झलक मिलेगी. श्री गुरु राम राय हेलीपेड में कार्यक्रम आयोजित होगा. यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने दी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने जेनिथ 2025 के सभी आयोजनकर्ताओं, कमेटी सदस्यों एवम छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अग्रिम शुभकामनायें दीं।

एसजीआरयू के सेमिनार हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. कुमुद सकलानी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों को जानने समझने का अवसर मिलता है। कुलसाचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने जानकारी दी कि 9 मई को भोजपुरी गाइका अनुपमा यदाव और डी जे कशिश की धमाकेदार प्रस्तुति होगी। 10 मई को उत्तराखंड का प्रसिद्ध पांडवाज बैंड और पंजाबी सिंगर मनवीर सिंह प्रस्तुति देंगे। 11 मई को बॉलीवुड सिंगर दर्शन रावल की प्रस्तुति होगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट के सलाहकार जे. पी. पचौरी ने कहा की इन तीन दिनों यूनिवर्सिटी में उत्साह, उमंग एवम सेलिब्रेशन का माहौल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *