उत्तराखंडक्राइम

श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय द्वारा किया गया थाना सहसपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण

 

 

सहारनपुर , uttrakhandprime24x7 । आज दिनांक 24.08.2023 को पुलिस रेगुलेशन के प्रावधानों के अनुरूप श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय द्वारा *थाना सहसपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण* किया गया।

महोदय द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान :-

1. मालखाना का निरीक्षण व मालों की स्थिति

2. शस्त्रों का निरीक्षण एवं गुणवत्ता की जांच

3. अभिलेखों का रखरखाव

4. थाना भवन (कर्म0बैरक, मैस), थाना परिसर में स्थित सरकारी आवासों

5. थाना परिसर में खडे वाहन

6. CCTNS की कार्यप्रणाली

7. NCRP, On line प्रार्थना पत्रों की जांच

8. थाना परिसर में साफ-सफाई।

आदि का निरीक्षण किया।

 

श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान थाने पर मौजूद सभी अधिकारी/कर्म०गणों को अनुशासन में रहकर कार्रवाई करने, थाना अभिलेखों का रखरखाव, अधिक साफ-सफाई तथा अभिलेखों में समय से अभिलेखीकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। लम्बित विवेचनाओं एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों को निर्धारित अवधि में जांच कर निस्तारित करने के भी निर्देश दिये गए ड्यूटी व चैकिंग के दौरान आमजन मानस के साथ शालीनता से पेश आने तथा पीड़ितों की शत-प्रतिशत सहायता हेतु भी निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहसपुर के साथ-साथ चौकी प्रभारी सभावाला एवं धर्मावाला एव समस्त उपनिरीक्षक गण एवम समस्त स्टाफ मौजूद रहा। श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय द्वारा सभी उप निरीक्षक गणों को विवेचना एवं प्रार्थना पत्रों आदि के शीघ्र निस्तारण की हिदायत दी गई । वर्तमान में फैल रही डेंगू की बीमारी से भी सभी कर्मचारी गणों को सतर्क रहकर बचाव करने एवं थाने परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button