श्रद्धालुओं के लिए खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट – Uttarakhand Prime 24X7

श्रद्धालुओं के लिए खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

Date/22/05/2026

Chamoli/Uttarakhand/prime 24×7 

चमोली। लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शुक्रवार को विधि विधान के साथ 11.15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिये खोल दिए गए हैं। पूलना के ग्रामीणों के द्वारा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद भगवान लक्ष्मण को भोग लगाया। वहीं गोविंदघाट से पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा और शनिवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे।

23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को ऋषिकेश से चला जत्था बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पहुंचा। हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने को लेकर गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया है।सेना के जवान पहले ही आस्था पथ से बर्फ हटाकर मार्ग सुचारु कर चुके हैं। बुधवार को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया गया। पहले दिन जत्था श्रीनगर पहुंचा और बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पहुंच गया। शुक्रवार सुबह अरदास के बाद जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ।रात्रि विश्राम घांघरिया में करने के बाद जत्था 23 को सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा और हेमकुंड के कपाट खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।पहले दिन तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कुछ श्रद्धालु गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *