Pithoragarhउत्तराखंडदुखद

शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक की मौत

शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक की मौत

दिनांक /17/5/24

Pithoragarh, Uttarakhand prime 24×7

पिथौरागढ़। बेरीनाग में सड़क हादसे में एक युवक की जान गई है। इस घटना दो लोग घायल हुए हैं। घटना गुरुवार देर शाम बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई की आज शादी थी।

बताया जा रहा है कि बेरीनाग के कोटमन्या-खोलागांव-तोराथल मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर जान चली गई. जबकि एक बालिका समेत दो घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में जिस युवक की मौत हुई है, उसके भाई की शुक्रवार को बारात जानी थी। लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया। हादसे के बाद खोलागांव गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम कार कोटमन्या से खोलागांव जा रही थी। तभी खोलागांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में कार चालक 32 वर्षीय सूरज साहनी निवासी खोलागांव की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार 32 वर्षीय अनिल साहनी और अंजली (उम्र 15 वर्ष) निवासी खोलागांव घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बेरीनाग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। घायलों को सीएचसी बेरीनाग लाया गया, जहां दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज साहनी कोटमन्या कस्बे में मेडिकल की दुकान चलाता था। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं. सूरज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूरज साहनी के भाई की बारात शुक्रवार को जानी थी, जिसकी घर में तैयारी चल रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button