DehradunMDDAउत्तराखंड

शहर के बीचों बीच धड़ल्ले से कट रहे फलदार वृक्ष

शहर के बीचों बीच धड़ल्ले से कट रहे फलदार वृक्ष

 

देहरादून। निरंजनपुर क्षेत्र के शक्ति विहार फेज-2 में आवैध तरीके से फलदार वृक्षों को काटा जा जा रहा है, जिसकी जानकारी मिलने पर मालसी वन क्षेत्राधिकारी ने भूमि स्वामी पर चालान की कार्यवाही करते हुये जुर्माना लगा दिया है।

सूत्रों की माने तो इस भूमि पर आम व अमरूद का बाग था, जिसको काट कर जमीन को समतलीकरण कर दिया गया है, जिससे किसी को यह न लगे कि यहां पर पहले कोई वृक्ष था। वहीं यह कहा जा रहा है कि बिना विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अनुमति लिये प्लॉटिंग कर जमीन को भी बेचा जा रहा है।

वहीं वन क्षेत्राधिकारी श्री केष्टवाल का कहना है कि हमने इस मामले में चालान करते हुए एफआईआर करवा दिया है, साथ ही कटे हुए पेड़ो को जब्त कर लिया है। और इस पर हमारी पूरी नजर है।
आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एक ऐसा ही मामला सलियावाला तहसील विकासनगर व एनफील्ड टी कम्पनी विकासनगर में देखने को मिला, इन जगहो पर भी फलदार वृक्षों के काटने व ग्राम समाज की भूमि कब्जाने का मामला सामने आया है, जिस पर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आई। और कार्यवाही करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दायर कर दिया गया।

साथ ही संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलांबित कर दिया गया है। शहर भर में भू-माफियाओं द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button