Dehradunउत्तराखंड

वैश्य अग्रवाल सभा ने गंगा दशहरा पर लोगों को सरबत पिलाया

देहरादून। वार्ड नंबर 34 गोविंदगढ़ प्रकाशनगर में उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा गंगा दशहरा के पावन पर्व पर महासभा के अध्यक्ष शशांक गुप्ता के नेतृत्व में स्टॉल लगाकर लोगों को बड़ी संख्या सरबत पिलाया। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष ने गंगा मैया को समर्पित दशहरा पर्व पर महासभा के पदाधिकारियों व वैश्य अग्रवाल समाज के लोगों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने इस कार्य के लिए उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल महासभा के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद किया और गंगा दशहरा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा जी के कमंडल से राजा भागीरथ द्वारा देवी गंगा को धरती पर अवतार दिवस को गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी पर अवतरण से पहले गंगा नदी स्वर्ग का हिस्सा हुआ करती थीं। गंगा दशहरा के दिन भक्त देवी गंगा की पूजा करते हैं और गंगा में डुबकी लगाते हैं और दान-पुण्य, उपवास, भजन और गंगा आरती का आयोजन करते हैं। मान्यता है इस दिन मां गंगा की पूजा करने से भगवान विष्णु की अनंत कृपा प्राप्त होती है। हिन्दू धर्म में तो गंगा को देवी मां का दर्जा दिया गया है। यह माना जाता है कि जब मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई तो वह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी, तभी से इस तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, हरिशंकर अग्रवाल, श्याम गुप्ता, संजीव गोयल, विकास मित्तल, हरिशंकर गुप्ता, बृजबाला गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, रजनी गुप्ता, सविता गुप्ता, रवि चैधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button