उत्तराखंड

वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की 428वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

देहरादून। विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह आजाद नगर कालोनी, टिहरी नगर, बंगाली कोठी, दून यूनिवर्सिटी रोड मेें वीरभड़ माधोसिंह भंडारी की 428वीं जयंती मनाई गई कार्यक्रम कि शुरुआत मंत्री धन सिंह रावत व मेयर सुनील उनियाल गामा, समाजसेवी सोहन उनियाल, वीर सिंह पंवार के द्वारा दीप प्रज्वलित की की गई। देहरादून के पर्वतीय नाट्य मंच ने पहली बार उत्तराखंड की दो विभूतियों पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व उत्तराखंड की जानी मानी कलाकार गीता उनियाल को सम्मानित किया।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी किशोर रावत ने बताया कि वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की जयंती के अवसर पर कई नाट्य कलाकार व उत्तराखंड की लोक संस्कृति से जुड़े कई विभूतियां मौजूद रहीं। किशोर रावत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य कलाकार बलदेव राणा, मिन्नी उनियाल, चंद्रकांता मलासी, राजेंद्र रावत, अतुल रावत, सैंडी गुसाईं, प्रदीप गहरवाल के साथ ही बाल कलाकार आयुष्मान उनियाल रहे। मीडिया प्रभारी किशोर रावत ने बताया कि आयोजन कर्ता में निर्माता एवं अभिनेता सोहन उनियाल, पहाड़ी प्रजा मंडल एवं वरिष्ठ समाजसेवी वीर सिंह पंवार, उद्योगपति एवं समाजसेवी विरेंद्र सिंह सजवाण, उद्योगपति कैलाश उनियाल, संह संयोजक शिक्षाविद् संजय सिंह बिष्ट, समाजसेवी बलवंत सिंह पंवार, अर्जुन गहरवाल, हिमालयन इंटरप्राईजेज के प्रबंधक रामेश्वर बहुगुणा, विशेष संयोजक स्टेप इंफोटेक सिस्टम के साथ ही होटल देवकी प्लेकस, टिहरी गढ़वाल के जगत सिंह रावत शामिल हैं।इस अवसर पर वीर भड़ माधो सिंह भंडारी, लेखक एवं निर्देशक बलदेव राणा ने बताया कि यहां पर लोगों की काफी भीड़ होने के कारण प्रोग्राम को एक अच्छे प्लेटफार्म पर पेश किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें उत्तराखंड के अन्य कलाकार, समाजसेवी व जो लोग वीर भर माधो सिंह भंडारी के बारे में नहीं जानते थे आज उन्हें इस नाटक के जरिए पता लगा। यहां तक की आजकल की जो पीढ़ी है छोटे बच्चों ने भी इस नाटक के जरिए अपने उत्तराखंड को समझा और कहा कि यहां पर ऐसे ऐसे पुराने जो किस्से हैं हमें उनके ऊपर कार्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम में राजेंद्र रावत, मीना राना, डांडी कांठी क्लब के विजय भूषण उनियाल, गिरिराज उनियाल, अभिनेता कांता प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button