विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन – Uttarakhand Prime 24X7

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर नरेंद्रनगर महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

Date/10/10/2026

Narendra nagar/ Uttarakhand prime 24×7 

नरेन्द्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय की मानसिक स्वास्थ्य परामर्श समिति एवं मनोविज्ञान विभाग के द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम परामर्श समिति के अभिनव प्रयास के रूप में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के निराकरण हेतु एक अभिव्यक्ति पेटिका का शुभारम्भ किया गया जिसमें छात्र अपने समस्या को लिखित में मोबाइल नंबर के साथ प्रेषित कर सकेंगे और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श समिति एवं मनोविज्ञान विभाग छात्र की समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बताना एवं इन विषयों पर खुल कर बात चीत करने के सेतु के रूप में रहा।

कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्राचार्य प्रो० विजय सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में अवसाद, चिंता, पैनिक अटैक जैसी मानसिक चुनौतियां बढ़ रही हैं। और ऐसे में आवश्यक है कि मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाये क्यूंकि छात्र यदि मानसिक रूप से फिट है तो समस्याएं उसके लिए बाधा नहीं होंगी।

बतौर विषय विशेषज्ञ डॉ रंजीता जौहरी ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार रखते हुए छात्रों को अपने माता पिता, शिक्षकों और अपने दोस्तों इस प्रकार की कोई समस्या होने पर खुल कर बात करने और कुछ भी न छुपाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कई मामलों में मनोचिकित्सीय परामर्श मन के रोगों को दूर करने में सहायक होता है। इस अवसर पर डॉ सृचना सचदेवा ने मानसिक स्वास्थ्य को लाइफ स्किल से जोड़ा और कहा कि तकनीकी युग में सोशल और इंटरनेट मीडिया की लत ने भी मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है और और सभी को अपने मीडिया उपयोग की सीमा को तय करना चाहिए।

मंच संचालन डॉ सोनी तिलारा ने किया। कार्यक्रम में डॉ सुधा रानी, डॉ अंकिता रावत, डॉ बीपी पोखरियाल, डॉ जितेन्द्र नौटियाल, मनोज भूषण, सोनिया, वर्षा, शिशुपाल, विशाल त्यागी एवं सभी कर्मचारीगण एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *