Dehradunउत्तराखंड

विभिन्न राज्यों से आए 20 आईएफएस अधिकारियों ने किया ‘लेखक गांव’ का भ्रमण

विभिन्न राज्यों से आए 20 आईएफएस अधिकारियों ने किया ‘लेखक गांव’ का भ्रमण

Date/02/09/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। भारतीय वन सर्वेक्षण की उपनिदेशक डॉ. सुगंधा श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा अधिकारियों के नए बैच के 20 अधिकारियों ने आज देहरादून स्थित ‘लेखक गांव’ का भ्रमण किया। विभिन्न राज्यों से आए इन अधिकारियों ने लेखक गांव की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय अवधारणा को समझने के साथ-साथ इसके संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।

इस बैच में नागालैंड, असम, मध्य प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए भारतीय वन सेवा के अधिकारी शामिल रहे। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने लेखक गांव की परिकल्पना, इसके प्राकृतिक परिवेश, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने कहा कि प्रकृति, साहित्य और संस्कृति के समन्वय की ऐसी पहलें समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

डॉ. सुगंधा श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए इस प्रकार के अध्ययन एवं अनुभवात्मक भ्रमण विशेष रूप से उपयोगी हैं। वन संरक्षण केवल वनों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध हमारी संस्कृति, साहित्य, स्थानीय समुदायों और प्रकृति के साथ हमारे संबंधों से भी है। ‘लेखक गांव’ इस समन्वय को समझने का एक प्रेरणादायी अवसर प्रदान करता है। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने लेखक गांव की विशिष्ट पहल और गतिविधियों में भी रुचि दिखाई तथा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सतत विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button