Dehradunउत्तराखंड

विधायक सविता कपूर ने शिक्षिकाओं को सम्मानित किया

विधायक सविता कपूर ने शिक्षिकाओं को सम्मानित किया

Date/05/09/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। शिक्षक दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर ने विद्यालय की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार और सही दिशा देने में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम संयोजक राजकुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षकों के समर्पण एवं योगदान को सम्मानित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके चरित्र, व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी वैभव गोयल, निकुंज गुप्ता, मंजू कटारिया सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा परवीन, नेहा सायन, मधु सिंह, शांति उनियाल, तरुण, सरिता धीमान, सुनील नौटियाल, उमानाथ, गीता राठौर, ममता खन्ना, रूप, शुभ शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button