विकसित भारत संकल्प यात्रा में ली भारत को विकसित बनाने की शपथ – Uttarakhand Prime 24X7

विकसित भारत संकल्प यात्रा में ली भारत को विकसित बनाने की शपथ

दिनांक/19/11/2023

Sitarganj, Uttrakhandprime24x7 

सितारगंज। विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को सितांरगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत भरौनी और मगरसरा पहुंची, जहां लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में मत्स्य विभाग, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें।

संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित हेल्थ कैंप में ग्रामीणों की शुगर, टीबी सहित कई अन्य जांचें की गई। इस दौरान मुफ्त इलाज के लिए बनी आयुष्मान योजना के अंतर्गत कई लोगों के कार्ड भी बनवाए गए। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत भी कई महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *