
दिनांक: 27-01-24
Dehradun, Uttarakhand prime 24×7
*जनपद देहरादून में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन चलाये जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके अनुपालन में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान दून पुलिस द्वारा वाहन चोरों के विरूद्ध की गई कार्यवाही का विवरणः*

*01: थाना राजपुर: चोरी की 02 स्कूटी/एक्टिवा सहित शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना राजपुर क्षेत्र में चोरी हुई 02 स्कूटियों को खोजे जाने हेतु पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए चोरी की घटनाओं के घटना स्थलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्ध के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों तथा मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने दिनांक 27/1/24 को जोहड़ी रोड मजार के पास से अभियुक्त प्रदीप खड़का पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद निवासी रानी चोरी, चंबा ,टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया। जिससे संख्ती से पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर उसके पास से चोरी की एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-बीई-9423 व स्कूटी संख्या: यू0के0-07-जी-9164 के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदि है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु उसके द्वारा उक्त दोनो स्कूटी जिनमें लॉक नहीं लगा था को चोरी कर लिया गया, वह इन दोनो स्कूटियों को बेचने की फिराक मे ंथा इससे पहले ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:*
1-प्रदीप खड़का पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद खड़का निवासी रानी चोरी, चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल हाल पता किराएदार मोहन, असल ग्रीन वैली जाखान ,थाना राजपुर देहरादून उम्र 23 वर्ष ।
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण*:-
(01)- यू0के0-07-बीई-9423 एक्टिवा
(02)- यू0के0-07-जी-9164 स्कूटी
*02: कोतवाली नगर: चोरी की 01 स्कूटी सहित 01 वाहन चोर गिरफ्तार।*
दिनांक 26-01-2024 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत धामावाला स्थित वादी के घर के बाहर से उसकी संख्या: यू0के0-07-एफए-8455 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-43/2024 धारा 379 भादवि की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन तथा सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 26-01-2024 की रात्री में अभियुक्त 01- रविन्द्र पालसिंह भण्डारी पुत्र भगवान सिंह भण्डारी निवासी ग्राम स्यूडा थाना चम्बा टिहरी गढवाल हाल पता 20/1 आनन्द चौक तिलक रोड कोतवालीनगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
*नाम पता अभियुक्त*
1- रविन्द्र पालसिंह भण्डारी पुत्र भगवान सिंह भण्डारी निवासी ग्राम स्यूडा थाना चम्बा टिहरी गढवाल हाल पता 20/1 आनन्द चौक तिलक रोड कोतवालीनगर देहरादून उम्र 43 वर्ष
*बरामदगी*: (01)- यू0के0-07-एफए-8455 स्कूटी एक्टिवा रंग सफेद




