Mussoorieउत्तराखंडक्राइम

वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, वाहन किया सीज

वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, वाहन किया सीज

Date/08/06/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लाल रंग की ब्रेजा कार संख्या यूके 17 डब्लयू 3081 की छत पर बैठकर एक व्यक्ति हुड़दंग एवं सार्वजनिक शांति भंग करता हुआ दिखाई दे रहा था। उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

मालूम हो कि मालरोड पर रात्रि के समय एक युवक कार की छत पर नग्नावस्था में हाथ में शराब की बोतल लेकर लहरा रहा था, जिसका वीडियों वायरल हो गया। जिस पर संभागीय परिवन विभाग व पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वाहन व युवक की तलाश की। पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की जांच कर वाहन एवं संबंधित व्यक्तियों की पहचान की गई। तत्पश्चात उक्त वाहन को तलाश कर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए सीज किया गया। इसके अतिरिक्त वाहन की छत पर हुड़दंग करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई। उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी किए की माफी मांगी गई। वहीं इससे पूर्व मालरोड पर हुई इस घटना का संज्ञान लेते हुए एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव ने वीडियों वायरल होने पर दस हजार का चालान किया। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। मसूरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि से बचें जिससे जनसुरक्षा एवं सार्वजनिक शांति प्रभावित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button