Mussoorieउत्तराखंड

रोटरी क्लब मसूरी हस्तातंरण एवं निरंतरता दिवस कार्यक्रम आयोजित

रोटरी क्लब मसूरी हस्तातंरण एवं निरंतरता दिवस कार्यक्रम आयोजित

Date/17/07/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। रोटरी क्लब ऑफ मसूरी ने नेतृत्व के सहज हस्तांतरण के साथ निरंतरता का दिवस मनाया। निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने औपचारिक रूप से क्लब की अध्यक्षता का पदभार रोटेरियन अश्वनी मित्तल को सौंपा।

पदस्थापन समारोह एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमें रोटरी मंडल 3080 के मंडलाध्यक्ष एमपी गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी मित्तल को पद का कॉलर पहनाकर वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी क्लब ऑफ मसूरी के अध्यक्ष के दायित्व सौंपे। साथ ही उन्होंने सभी बोर्ड सदस्यों एवं पदाधिकारियों को बैज भी लगाए। समारोह में पूर्व मंडलाध्यक्ष रणबीर सिंह, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर डॉ. जाग्रति नवानी, लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज गुप्ता, देहरादून के विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिव, रोटरी क्लब ऑफ मसूरी के समस्त सदस्य, उपस्थित रहे। सभा में अंतर-क्लब सहयोग एवं बंधुत्व की मजबूत भावना देखने को मिली। पदभार सौंपने से पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं सचिव योगिता गोयल ने अपने कार्यकाल की गतिविधियों, परियोजनाओं एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया। क्लब ने उनके नेतृत्व, पुरस्कारों एवं सामुदायिक योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष अश्वनी मित्तल एवं सचिव नूपुर करनवाल कैंतुरा ने नए दायित्व संभालते हुए उपस्थित सभी सदस्यों से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। दोनों ने क्लब की सामुदायिक सेवा, बंधुत्व एवं प्रभावी स्थानीय परियोजनाओं पर निरंतर ध्यान केंद्रित रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस मौके पर रणवीर सिंह, मनोरंजन त्रिपाठी, शैलेंद्र कर्णवाल, संजय अग्रवाल, विपुल मित्तल, अर्जुन कैंतुरा, योगिता गोयल, मो, सलीम, रजत कपूर, डीके जैन, नीरज गर्ग, सुविज्ञ सब्बरवाल, प्रमोद साहनी, दलीप अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, एनके साहनी, फिरोज अली, अशोक कोहली, संजय जैन, मयूर गर्ग सहित रोटेरियन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button