रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख – Uttarakhand Prime 24X7

रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Date/23/04/2026

Udham Singh Nagar 

Uttarakhand prime 24×7 

उधम सिंह नगर। दिनेशपुर में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लगने से पूरी दुकान कुछ ही समय में जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनेशपुर निवासी जितेंद्र सिंह की चक्की मोड़ पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। बुधवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते दुकान में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

इस अग्निकांड में दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान कुछ ही समय में जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। पास पड़ोस के लोगों ने खुद भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पांच फायर टेंडर भेजे। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी किशन कटारिया ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल दमकल टीम को रवाना किया गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को फैलने से रोका और आसपास की दुकानों को सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *