रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव – Uttarakhand Prime 24X7

रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Date/11/02/2026

Rudrapur/Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखेड़ा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। पेड़ से लटका शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान धर्मेंद्र निवासी बिलारी, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रुद्रपुर के सीओ प्रशांत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखेड़ा में हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में रुद्रपुर सीओ प्रशांत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ रुद्रपुर ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार बिंदुखेड़ा में युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और शव के शिनाख्त के प्रयास किए थे।

तहकीकात के बाद मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र बिलारी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव धर्मेंद्र के परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद रुद्रपुर के सीओ प्रशांत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *