Dehradunउत्तराखंड

राम विरोधी कांग्रेस को हनुमान अंश की सफलता हजम नहीं हो रहीः भट्ट

राम विरोधी कांग्रेस को हनुमान अंश की सफलता हजम नहीं हो रहीः भट्ट

Date/11/09/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने नीम करौली बाबा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वाहन किया है। उन्होंने तंज कसा कि राम का विरोध करने वाले हनुमान को कहां पसंद करेंगे, तभी कांग्रेस नेताओं को हनुमान अंश की सफलता हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता बाबा की जीवनी और अध्यात्म पर बनी हनुमान अंश फिल्म पर राशिद अली द्वारा की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने अफसोस जताया कि ये तमाम बयान उस समय पर आ रहे हैं जब आज उनकी 53 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। प्रदेश एवं देश बाबा को उनके विचारों एवं सिद्धांतों को याद कर, श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं दुख जताया कि कांग्रेस नेताओं को धार्मिक और सामाजिक संदेश एवं प्रेरणा देने वाली फिल्मों एवं रचनाओं में भी राजनीति दिखती है। उन्हें दिक्कत है कि फिल्मों से सनातन की जो चर्चा हो रही है, उससे कहीं उनका कट्टरपंथी वोट बैंक नाराज न हो जाए। वहीं उन्हें लगता है कि इन फिल्मों से सनातन समाज में एकता का संदेश जाएगा और कहीं उसका लाभ भाजपा को न मिल जाए। ये हर चीज को वोट बैंक के चश्मे से देखते हैं। यही वजह है कि वे तो ऐसी अन्य फिल्मों की तरह हनुमान अंश के असफल होने की दुआ शुरू से कर रहे थे। लेकिन फिल्म सफल हो गई तो उन्हें तकलीफ होना लाजिमी था, लिहाजा सीधे सीधे कहने के बजाय उसे भाजपा और भाजपा की सरकारों से जोड़ कर वे आपत्ति जता रहे हैं।

वहीं उन्होंने आईना दिखाते हुए कहा कि जिन लोगों को प्रभु राम के नाम और उनके मंदिर से दिक्कत हो, उन्हें राम भक्त हनुमान से तकलीफ होना निश्चित है। इन्हें मंदिर जाने वाले, लड़की छेड़ने वाले लगते हैं, ये राम के अस्तित्व को न्यायालय में नकारते हैं, इनके साथी डेंगू, कोरोना बताकर समाप्त करने की बात करते हों। ऐसे लोग राम के भक्त हनुमान के अंश की जनता में लोकप्रियता से कैसे प्रसन्न हो सकते हैं। लेकिन भाजपा और प्रदेश की जनता को ऐसी किसी भी टिप्पणी या बयानबाजियों को गैरजिम्मेदाराना मानती है। कांग्रेस नेताओं के इस सनातन विरोधी रवैए को देवतुल्य जनता अच्छी तरह से याद रखेगी और उचित समय पर लोकतान्त्रिक तरीके से जबाब देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button