Dehradunउत्तराखंड

रंग, उमंग और भाईचारे का संदेश दे गया AISNA का रंगोत्सव समारोह

पत्रकारों की एकता का प्रतीक बना AISNA का रंगोत्सव समारोह

Date/26/02/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून / राजधानी . स्थित ऑल इंडिया न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन उत्तराखंड इकाई द्वारा आयोजित 25 फरवरी को “रंगोत्सव” मीडिया मिलन समारोह का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारीगण एवं मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों द्वारादीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । वही, “रंगोत्सव समारोह” हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

 

इस दौरान ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन, उत्तराखंड इकाई द्वारा “रंगोत्सव” मीडिया मिलन समारोह” का आयोजन बड़े ही उत्साह, सौहार्द और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक संस्कृति की झलक कलाकारों द्वारा देखने को मिली । साथ ही बच्चों ने मनमोहन होली पर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर जनकवि डॉक्टर अतुल शर्मा राज्य आंदोलनकारी द्वारा होली पर कविता पड़ी जिसमें उपस्थित पत्रकारों ने बहुत प्रशंसा की । साथ ही वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र डंगवाल जनकवि ने अपनी कविताओं से सभी का मनमोहन लिया। साथ ही इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आपसी भाईचारे, एकता और सहयोग का संदेश दिया।

इस अवसर पर आईसना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक उत्तराखंड गुरदीप सिंह टोनी जी ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे एवं मध्यम समाचार पत्र लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं। संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा ऐसे आयोजन मीडिया परिवार को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संगठन का परिचय एवं प्रभाव ,उपलब्धि भी गिनाई।

इस दौरान शमशेर सिंह बिष्ट प्रदेश अध्यक्ष (AISNA) उत्तराखंड इकाई ने अपने संबोधन में कहा कि मैं, प्रत्येक पदाधिकारी, सम्मानित पत्रकार साथी एवं सहयोगी बंधुओं के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। आप सभी के संयुक्त प्रयासों ने न केवल कार्यक्रम को सफल बनाया, बल्कि संगठन की एकता, गरिमा और मजबूती को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं।

 

इस मौके पर संगठन के प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने अपने वक्तव्य में सभी पत्रकार साथियों एवं उपस्थित विभिन्न पत्रकार संगठनों के आऐ प्रतिनिधियों एवं सम्मानित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस रंगोत्सव मीडिया मिलन समारोह का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी से संगठन की मजबूती एवं मीडिया की गरिमा बनाए रखने में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, एकता और सकारात्मक पत्रकारिता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक उत्तराखंड इकाई के गुरदीप सिंह टोनी एवं विधायिका श्रीमती सविता कपूर , राज्य आंदोलनकारी विवेकानंद खंडूरी, राज्य मंत्री विनोद श्रीमती विनोद उनियाल, दून मेडिकल कॉलेज देहरादून- प्राचार्य प्रो./डॉक्टर गीता जैन, डॉ संजय गांधी, राज्य मंत्री सुभाष जोशी, प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, रविंद्र आनंद , आईसना-उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा एवं महासचिव सोमपाल सिंह, मंच पर उपस्थित थे।

 

इसी के साथ कार्यक्रम में भागीदारी बने श्रीमती राम गोयल ट्रस्टी सेक्रेटरी हर्षल फाउंडेशन ,श्रीमती अनामिका जिंदल अध्यक्ष प्रथम श्वास फाउंडेशन,वरिष्ठ वरिष्ठ पत्रकार वी.डी. शर्मा ,अरुण कुमार मोगा, सुशील कुमार त्यागी, राजकुमार छाबड़ा , डॉ रवि शरण दीक्षित, डॉक्टर अतुल शर्मा जनकवि, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र डंगवाल , श्रीमती प्रभा आनंद ज्योतिष आचार्य, आदि सामाजिक क्षेत्र में 10 महिलाओं को को स्मृति चिन्ह देख सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन की जिला अध्यक्ष प्रिया गुलाटी द्वारा किया गया।

 

वही इस कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के पदाधिकारी प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह, महासचिव सोमपाल सिंह , श्रीमती शशि शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, सह सचिव अफरोज खां, दीपा महेश्वरी , नीरज पाल, सोनू उनियाल, विशाल वर्मा, आरिफ खान, अशोक रावत ,शादाब अली ,बाबू हसन, श्रीमती सविता थलवाल, श्रीमती कविता खान ,कु. आरुषि थलवाल, कु.प्रज्ञा सिंह ,बसंत पंत, अनुप ढौंडियाल, श्रीमती नेहा नय्यर गोयल , मेघा गोयल, जितेंद्र नय्यर , अनिल आनंद, जिला अध्यक्ष प्रिया गुलाटी, प्रदीप भंडारी, अंकित/हरिश यादव, वरिष्ठ पत्रकार चेतन खड़का शोभाराम, विकास बेनवाल, अजय सिंह, सतवीर सिंह, श्रीमति मिनाक्षी सूद, सूर्य प्रकाश, मनजीत सिंह अरोड़ा, राकेश भाटी, आदि बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button