Haridwarउत्तराखंडक्राइम

यूट्यूब चैनल की आड़ में ठगी का धंधा, तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

ठगे गए 4.55 लाख रुपये नकद, लग्जरी वाहन बरामद

Date/17/07/2026

Haridwar/Uttarakhand prime 24×7 

हरिद्वार। ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धार्मिक आस्था, तंत्र-मंत्र एवं अंधविश्वास का फायदा उठाकर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से ठगी गयी 4.55 लाख रूपये की नगदी, कार व तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त मिट्टी का छोटा मटका व ढक्कन (पीले कपड़े एवं रोलीध्कलावा से बंधा) बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात थाना श्यामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मन्नत ढाबा, चण्डी माता मंदिर के पास एंडेवर कार में सवार महिला व पुरुष एक व्यक्ति से 4,60,000 की धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सभी पिकेट एवं चेक पोस्टों को अलर्ट मोड पर करते हुए क्षेत्र में व्यापक चैकिंग एवं नाकाबंदी कराई गई तथा संदिग्ध वाहन की तलाश के प्रयास शुरु किए गए। साथ ही आज सुबह पीड़ित विनोद कुमार निवासी सोनीपत (हरियाणा) के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच में सामने आया कि ठगी के आरोपियो ने अघोरा’ नाम से एक यूट्यूब चैनल संचालित किया जा रहा था जिसके माध्यम से ये गिरोह तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ एवं कथित चमत्कारों से संबंधित वीडियो अपलोड कर आमलोगोंध् सोशल मीडिया यूजर्स को अपने झांसे में लेता था। इसी तरह गिरोह के झांसे में आकर हरियाणा निवासी पीड़ित को चण्डी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने के लिए बुलाया गया था जिसका खर्चा 4,60,000 रूपये बताया गया। तय योजना के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने पीड़ित को एक लाल धागे से बंधा मिटृी का मटका देकर मंत्र जाप करने को कहा तथा नकदी से भरा बैग अपनी कार में रखवा लिया। इसके बाद पूजा की सामग्री लाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गए। जिन्हे पुलिस ने आज सुबह माइनिंग चेक पोस्ट, चिड़ियापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मेें उन्होने अपना नाम मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित पुत्र श्रवण सिंह उर्फ नमो शान्त शर्मा, निवासी मोहल्ला चारजान, कस्बा मंडावर, जनपद बिजनौर हाल निवासी चन्द्रमणी, देहरादून, मोन्टी जोशी पुत्र मुनेश कुमार जोशी, निवासी सब्जी मंडी के पास, थाना पटेलनगर, देहरादून, व युवती निवासी थैलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी तुनुवाला, भद्रकाली, देहरादून बताया। पुलिस ने उनके पास से 4 लाख 55 हजार की नगदी, घटना में प्रयुक्त कार व तंत्र मत्र में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में इस ठगी गिरोह के सदस्यों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया एवं यूट्यूब के माध्यम से लोगों में विश्वास पैदा कर उन्हें अंधविश्वास एवं भय का शिकार बनाते थे तथा पूजाकृपाठ एवं तंत्रकृमंत्र के नाम पर लाखों रुपये एवं आभूषण हड़प लेते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button