Rudrapurउत्तराखंडदुखद

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

दिनांक/15/11/2023

Rudrapur,Uttrakhandprime24x7 

रुद्रपुर। चैकी आदर्श कालोनी क्षेत्र में संदिग्ध हालातों में एक युवक ने घर पर गले में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी निवासी 26 वर्षीय राजू उर्फ पंचू पुत्र प्रदीप बर्मन को परिजनों ने घर में ही पंखे के कुंडे में रस्सी बांधकर लटका देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। जब तक पुलिस पहुंची,तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर आदर्श कालोनी चैकी प्रभारी महेश कांडपाल टीम के साथ पहुंचे और शव को पंखे से उतारा । इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चैकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्म हत्या के कारणों की जांच कर रही है । पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की दो वर्ष पहले ही शादी हुयी थी। वह तीन भाईयों में छोटा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button