Nanitalउत्तराखंड

युवक ने की आत्महत्या, शव झील से बरामद

युवक ने की आत्महत्या, शव झील से बरामद

Date/26/06/2026

Nanital/Uttarakhand prime 24×7 

नैनीताल। जिले में एक युवक ने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर खौफनाक कदम उठाया। युवक का शव शुक्रवार सुबह नैनी झील से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी मनीष शाह बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के मुताबिक, देर रात मनीष ने अपने बहन का वीडियो कॉल किया था और आत्महत्या करने की बात कही थी। तभी से परिजनों उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। वहीं शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नैनी झील में एक शव उतराता देखा, जिसकी सूचना तत्काल तल्लीताल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। बाद में उसकी पहचान मनीष शाह के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

मृतक के परिजनों ने बताया मनीष मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और बीती देर रात करीब 11 उसने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था। वीडियो कॉल पर उसने बहन को आत्महत्या करने की बात कही थी। परिजन इससे पहले कुछ समझा पाते, मनीष ने कॉल काट दिया था। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका शव सुबह को नैनी झील से बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सहीं कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button