Dehradunउत्तराखंड

यात्री शेड में खड़ी चार बाइकें व एक स्कूटी जलकर खाक

यात्री शेड में खड़ी चार बाइकें व एक स्कूटी जलकर खाक

Date/30/06/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। चकराता के क्वांसी गोराघाटी लाखामंडल मोटर मार्ग पर स्थित धारकोट यात्री शेड में खड़ी 4 मोटर साइकिल और एक स्कूटी में अचानक आग लगने से जलकर खाक हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार चकराता राजेंद्र लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के बाद वाहन स्वामियों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, धारकोट यात्री शेड में नियमित रूप से स्थानीय ग्रामीणों और यात्री अपने वाहन खड़े करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से यहां खड़ी चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते सभी वाहन जलकर पूरी खाक हो गए। सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए वहां पहुंचे, तो वाहनों को जला हुआ देख वे स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना चकराता तहसील प्रशासन को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार चकराता, राजेन्द्र लाल तत्काल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का मुआयना किया। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र के सुरक्षा तंत्र पर बड़ा सवाल है। सार्वजनिक यात्री शेड में वाहनों का सुरक्षित नहीं है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान बरोथा क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक सुखदेव जिनाटा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button