मोबाइल चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद – Uttarakhand Prime 24X7

मोबाइल चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

हल्द्वानी। पुलिस की मुहिम को धत्ता बताते हुए इन दिनों बाजार क्षेत्र में चोर बेखौफ होकर घूम रहे हैं। वह अब खुली हुई दुकानों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में चोर दुकान में घुसकर मोबाइल फोन ले उड़ा। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार पटेल चैक में जगदीश लाल सेठी की गगन सेल्स नाम से दुकान है। बताया जाता है कि इस दुकान में 7 मार्च की सुबह एक चोर घुस गया और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे में चोर मोबाइल चोरी करते दिख रहा है। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *