Mussoorieउत्तराखंड

मोटर मार्ग को वन विभाग से स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार

मोटर मार्ग को वन विभाग से स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार

Date/20/05/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। मसूरी शहर से लगते हुई ग्राम पंचायत मोटीधार के लिए अत्यंत सुखद खबर सामने आयी है। मसराना से मोटीधार तक प्रस्तावित लिंक मोटर मार्ग निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम, 1980 के तहत 2.6971 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि के डायवर्जन को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह स्वीकृति मसराना के पास एनएच-707ए के किमी 179 से मोटीधार तक लिंक रोड निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के पक्ष में दी गई है। प्रस्ताव ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा भेजा गया था। यह सड़क 05 किमी लम्बी होगी और इस सड़क बनने के बाद 300 की आबादी को लाभ मिलेगा। ग्राम प्रधान प्रेम कोली ने बताया कि यह स्वीकृति क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता इस लिंक रोड निर्माण की मांग कर रही थी, अब स्वीकृति मिलने के बाद अब सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पूर्व प्रधान अमरदेव भट्ट ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों के चलते सड़क निर्माण की दिशा में कार्यवाही आगे बढ़ी है। जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान ने बताया कि काबीना मंत्री के निर्देशों के बाद लोनिवि द्वारा इस कार्य को करवाया जा रहा है और वन भूमि की अनुमति मिलने से सड़क निर्माण का कार्य तय हो गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद कहा कि ग्राम पंचायत मोटीधार एवं आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए यह अत्यधिक सुखद है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button