Dehradunउत्तराखंड

मेधावी छात्रों को मेडल और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया

मेधावी छात्रों को मेडल और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया

Date/05/02/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विधिक शिविर से सचिन जैन द्वारा राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नकरौंदा के मेधावी छात्रों को मेडल और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।

सचिन जैन द्वारा विद्यालय में उपस्थित मनीषा डोभाल सहायक अध्यापिका को मेडेल देकर उत्कृष्ट शिक्षिका तथा महेंद्र सिंह रावत प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा सुनील कुमार सहायक अध्यापक को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि वह सभी बच्चों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद देता हूं कि वह बढ़-चढ़कर मन लगाकर अपनी परीक्षाएं उत्तीर्ण करें। विद्यालय का शिक्षकों का एवं माता-पिता का नाम रोशन करें और वह जिस लक्ष्य की और कदम बढ़ाए वह उसमें सफलता हासिल करें ऐसी मेरी कामना है और मैं हमेशा प्रत्येक बच्चे के साथ हूं कहीं भी कोई भी समस्या भविष्य में आए तो मैं आपके साथ खड़ा मिलूंगा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा प्रधानाध्यापक एवं अध्यापकों के उत्साह वर्धन के लिए सचिन जैन का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button