मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख – Uttarakhand Prime 24X7

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

दिनांक/25/07/2024

Roorkee/Uttarakhandprime 24×7

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता उससे पहले दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाइयां जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार अंकुर सैनी पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम माजरी थाना पिरान कलियर का ग्राम माजरी गुम्मावाला में एक मेडिकल स्टोर है। अंकुर सैनी प्रतिदिन की तरह बीती 24 जुलाई बुधवार की शाम अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया। देर रात दुकान में अचानक आग लग गई. दुकान में आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कांवड़ मेले में तैनात फायर यूनिट भगवानपुर को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद टीम ने हाई प्रेशर वाहन से हौजरील फैलाकर पंपिंग कर मेडिकल स्टोर में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद पूर्ण रूप से बुझाया। दमकल की टीम ने आसपास स्थित अन्य दुकानों की ओर बढ़ रही आग को भी फैलने से रोका लिया। मेडिकल स्टोर स्वामी ने बताया कि दुकान में लाखों रुपये की दवाइयां रखी हुई थीं, जो जलकर राख हो गईं। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *