महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला – Uttarakhand Prime 24X7

महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला

Date 13/1/23

New Tehri/Uttrakhandprime24x7

 

नई टिहरी, माॅडल हाउस नई टिहरी निवासी एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मोलधार तिराहे के समीप पेड़ से लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने इंतजार है।

मोलधार निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को एक महिला का शव चुन्नी के सहारे पेड़ से लटके होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतका की शिनाख्त पार्वती देवी (48) पत्नी दिलदेव डोभाल निवासी माॅडल हाउस नई टिहरी के रूप में हुई। कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में मृतका के परिजनों ने बताया कि शनिवार रात 12.30 बजे महिला अचानक घर से गायब हो गई। रात में आसपास उसकी खोज भी की लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। मृतका का एक बेटा भी है। साथ में उसके सास-ससुर भी रहते थे। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *