DehradunUncategorizedउत्तराखंड

महिलाओं ने अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन की दी बधाई

प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका “हमारा कारवां“ का विमोचन

दिनांक/11/03/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। महिला साहित्यिक सांस्कृतिक कलामंच तिलवाड़ा के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता देवी ने किया। क्षेत्र की प्रतिभावान महिलाओं ने नाटक, गीत, नृत्य के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कलामंच की संयोजिका विमल राणा ने ग्रामीण महिलाओं व अध्ययनरत बालिकाओं के ज्ञानार्जन की जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता देवर ने स्वयं का उदाहरण देकर कहा कि हमारे संविधान में प्रदत्त अधिकारों की वजह से ही वह लोकतंत्र में वर्णित प्रावधानों के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। प्रीती बुटोला ने रानी कर्णावती व संगीता नेगी ने सत्यवान सावित्री व द्रोपदी की कहानी सुनाकर महिलाओं में जोश भरा। वहीं, संगीता गौड़ ने महिलाओं को स्वास्थ्य व योग के बारे में जानकारी दी। वर्षा की टीम ने रामी बौराणी नाटक, रेखा भंडारी की टीम द्वारा बगड़वाल नृत्य, संगीता किमोठी की टीम ने हास्य नाटक का मंचन व सावित्री व रजनी ने हास्य गीत गाकर महिलाओं को खूब गुदगुदाया। कला मंच ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता देवी सहित सभासद रंजना असवाल व ममता रावत और क्षेत्र की प्रतिभावान महिलाओं को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका “हमारा कारवां“ का विमोचन किया गया। होली पर्व के आगमन पर महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीत गाकर व सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन की बधाई दी। इस अवसर पर लक्ष्मी बिष्ट, सावत्री, ऊमा, शशि, रिंकी शकुंतला भट्ट, हेमंती, चन्द्रेश्वरी, शांति भट्ट, पुष्पा रावत, रेखा कण्डारी, शांति पंवार समेत कीर्तन मंडली व समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button