महाकाल के भक्त सामाजिक संस्था ने अयोजित किया रक्तदान शिविर, 96 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित – Uttarakhand Prime 24X7

महाकाल के भक्त सामाजिक संस्था ने अयोजित किया रक्तदान शिविर, 96 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

देहरादून, uttrakhandprime24x7। महाकाल के भक्त सामाजिक संस्था द्वारा आज भारी वर्षा तुफांन के चलते भी १३वा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें स्वैच्छिक रक्तदान 96 यूनिट महाकाल के भक्त संस्था में एकत्रित हुई। सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देहरादून ही नहीं बल्कि ऋषिकेश रायवाला और सेलाकुई से भी भारी संख्या में लोगों ने आकर रक्तदान किया।

संस्था के अध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि हर 3 माह के भाती इस बार भी हमने तेरवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया है जिसे हमने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भी बनाया है और इसी के चलते हर घर तिरंगा का अभियान हमने इस रक्तदान शिविर के माध्यम से किया। जिसमें हर रक्त वीर को तिरंगा देकर 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाने को बोला और अपने घर पर तिरंगा लगाए।

संस्था के कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह छाबड़ा ने भी अपने सगे संबंधियों को बुलाकर रक्तदान कराया इस अवसर पर श्री शिर्डी साईं धाम के संस्थापक सुमन नगरिया, अक्षत नागलिया पृथ्वीनाथ सेवा दल से संजय गर्ग विकी गोयल नवीन गुप्ता बालाजी सेवा समिति से अखिलेश अग्रवाल मनीष जेलवाल गीता साहनी हारे के सहारे से जिन्होंने भारी संख्या में रखते हुए बुलाकर रक्तदान कराया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अंकुर जैन कोषअध्यक्ष गुरप्रीत सिंह छाबड़ा संरक्षक के एम अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जेठी हमारे कैमरामैन उमेश कौशिक नवेंदु चैहान हर सुरी गौरव तोमर राकेश सेठी प्रियांशु जेठी आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *