Mussoorieउत्तराखंड

मसूरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मसूरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Date/06/07/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्रीय श्रम, एवं रोजगार, युवा मामले व खेल मंत्री के मसूरी आगमन पर डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की व गुलदस्ता व शॉल भेंट कर स्वागत किया।

केंद्री मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा सभा तक पार्टी की भागीदारी और सहभागिता पर चर्चा की। डॉ. मनसुख मांडविया ने मुख्य रूप से कहा कि कार्यकर्ताओं से ही नेता है, नेता से कार्यकर्ता नहीं, इस बात को सभी को अमल में लाने चाहिए। आगे चर्चा में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत राष्ट्र प्रथम के विचार को आगे ले जाते हुए एकजुटता की बात पर जोर दिया। डॉ. मनसुख मांडविया ने ये भी कहा कि आजादी के समय लगभग 6 लाख युवाओं ने अपना बलिदान दिया परंतु आज देश बलिदान नहीं मांगता, देश चाहता है देश प्रेम और देश के लिए समर्पण की भावना और हर युवा का दायित्व बनता है। अंत में मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के लिए बिना किसी लालच के काम करने के लिए कहा और अपने मंडल अध्यक्ष से मंत्री बनने के सफर के बारे में बताया कि जो व्यक्ति बिना किसी लालच के साथ पार्टी और संगठन के लिए काम कर्ता है वही सफल होता है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा आर्यनदेव उनियाल, विजय बिंदवाल, राजेन्द्र रावत, विजय रमोला, गुड मोहन राणा, रणवीर कंडारी, अनीता धनाई, कमला थपलियाल, सपना शर्मा, अनिल सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button