Mussoorieउत्तराखंड

मसूरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक मेला आयोजित, मंत्री गणेश जोशी हुए मेले में शामिल

मसूरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक मेला आयोजित, मंत्री गणेश जोशी हुए मेले में शामिल

Date/16/05/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। मसूरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि व मीरा सकलानी विशिष्ट अतिथि का स्वागत प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने किया व इसके बाद रीबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने स्कूल को दो स्मार्ट बोर्ड देने की घोषणा की।

मसूरी पब्लिक स्कूल वार्षिक मेले में विभिन्न मनोरंजन के स्टालों के साथ ही लजीज व्यंजन परोसे गये। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्रों सहित अभिभावकों ने भी मेले का आनंद लिया व मनोरंजक गेम खेले व व्यंजनों का स्वाद लिया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मूल्यों के विकास का माध्यम भी बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि मसूरी पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन प्रदान कर समाज के लिए योग्य नागरिक तैयार कर रहा है। उन्होंने विद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1966 में छोटे स्तर से शुरू हुआ यह संस्थान आज शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के संस्थापकों ने स्थानीय बच्चों को बेहतर अंग्रेजी माध्यम शिक्षा उपलब्ध कराने का जो सपना देखा था, आज वह नई ऊंचाइयों तक पहुंच चुका है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल सिंह, उप-प्रधानाचार्या भावना गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, कुशाल राणा, सहित शिक्षक, छात्र छात्राए एवं अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहेे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button