Dehradunउत्तराखंड

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को धीरेंद्र प्रताप ने दी श्रद्धांजलि

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को धीरेंद्र प्रताप ने दी श्रद्धांजलि

Date/16/05/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप ने शहीद स्थल पर आकर मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी व उनके समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण जिन समस्याओं को लेकर लड़ा गया आज सरकार उसे भूल गयी है व प्रदेश में भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, पेपरलीक हो रहे है। उन्होंने कहा कि नौ पर्वतीय राज्य हिमाचल, मणिपुर मेघालय आदि मेें महिला अपराध में उत्तराखंड नबंर एक पर है। जिस राज्य को महिलाओं ने बनाया आज सबसे अधिक अपराध उन्ही पर हो रहे है, राज्य निर्माण की लड़ाई के साथ पानी व जवानी की लड़ाई लडी लेकिन आज प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा है। अंकित भडारी की लडाई दिल्ली में लड रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वे परिषद के अध्यक्ष थे तो उन्होंने ही चिन्हिकरण शुरू किया लेकिन आज असली आंदोलनकारी चिन्हिकरण से वंचित है। सरकार आंदोलनकारियों का अपमान बंद करे। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महेश चंद, राजीव अग्रवाल, दर्शन रावत, कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरिकृष्ण भटट, कमला पांडे, सावित्री नेगी, कांग्रेस प्रवक्ता महेश जोशी आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button