Mussoorieउत्तराखंड

मशहूर अभिनेता टॉम आल्टर की स्मृति मे अल्ट्रा मैराथन दौड़ 29 नवंबर को

मशहूर अभिनेता टॉम आल्टर की स्मृति मे अल्ट्रा मैराथन दौड़ 29 नवंबर को

Date/15/09/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम आल्टर की स्मृति में 29 नवंबर को अल्ट्रा मैराथन दौड़ का आयोजन इस वर्ष भी किया जायेगा, जिसको लेकर नगर पालिका सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने अल्ट्रा मैराथन के लिए पोशाक का अनावरण किया। गत वर्ष से मसूरी में आयोजित की जा रही अल्ट्रा मैराथन का उद्देश्य मसूरी में पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस प्रतियोगिता के लिए अब तक कुल 300 से अधिक पंजीकरण किए जा चुके हैं जो की मसूरी से बाहर के हैं इसके साथ ही मसूरी वासियों के लिए अब पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध की जा रही है।

अल्ट्रा मैराथन के आयोजक संदीप साहनी ने बताया कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम अल्टर की याद में अल्ट्रा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाता है यह उन्हीं की सोच का नतीजा है कि आज लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें नगर पालिका के द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है साथ में मसूरी खेल संघ का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 300 लोगों का पंजीकरण हो चुका है और उन्हें उम्मीद है कि इस अल्ट्रा मैराथन दौड़ में 600 से 700 लोग प्रतिभागी करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्ट्रा मैराथन दौड़ 50 किलोमीटर की होगी और इसके साथ ही 5,10, 20, और 40 किलोमीटर की भी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मसूरी स्पोटर्स एसोसिएशन के साथ रूट तय किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग मैराथन में प्रतिभाग कर रहे है जिससे पर्यटन को भी लाभ मिलेगा। इस वर्ष पर्यटन विभाग भी सहयोग कर रहा है जिससे इसे और अधिक वृहद रूप दिया जायेगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया है कि पिंकू स्पोर्ट्स और ब्रैंडवुड होटल के सौजन्य से अल्ट्रा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मसूरी वासियो के लिए गर्व की बात है और इस तरह के आयोजन होने से जहां पर्यटक को बढ़ावा मिलेगा वहीं शहर के लोग भी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। नगर पालिका द्वारा अल्ट्रा मैराथन दौड़ के लिए पूरा सहयोग किया जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लेंगे और इस आयोजन को सफल बनाएंगे। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम आल्टर की स्मृति में अल्ट्रा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाता है। टॉम आल्टर मसूरी के निवासी थे और उन्हें यहां से गहरा लगाव था उन्हीं की प्रेरणा से आज यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर मसूरी स्पोटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, रूपचंद, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष व मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मनोरंजन त्रिपाठी, परविंद रावत, अजय भार्गव, सौरभ सोनकर, रजत कपूर, सुरेश गोयल, विजय जुगराण, पवन थलवाल, विशाल खरोला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button