Dehradunउत्तराखंड

मदर्स डे पर अकेशिया प्रैप स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

मदर्स डे पर अकेशिया प्रैप स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

Date/09/05/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। अकेशिया प्रैप स्कूल में शनिवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की उपप्रधानाचार्या ममता रावत द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने अंग्रेजी गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें उनकी माताओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एल. के. जी. के बच्चों ने हिंदी गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया तथा उनकी माताओं ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं यू.के.जी. के बच्चों की माताओं द्वारा रैंप वॉक एवं नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया गया। वहीं पहली कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा मां ओ मां मेरी पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों एवं उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माताओं जिनमें रैम्पवॉक में पूजा नेगी, रचना चमोली व शीतल चैधरी विजयी रहे उन्हें प्रधानाचार्या पूजा मारिया व उप प्रधानाचार्या ममता द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या पूजा मारिया के धन्यवाद ज्ञापन एवं प्रेरणादायी संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने सभी उपस्थित माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ बच्चों के जीवन की पहली गुरु होती है तथा उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button