Uncategorized

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दो दिवसीय टिहरी प्रवास पर रहीं

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दो दिवसीय टिहरी प्रवास पर रहीं

Date/04/04/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट दो दिवसीय टिहरी प्रवास पर रही। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इससे पहले उन्होंने हर्रावाला में पूर्व प्रधान मूलचंद सिलस्वाल के निवास पर आयोजित पावन रामायण पाठ में सहभागिता कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

टिहरी जनपद में प्रवेश पर मुनि की रेती मंडल में मंडल अध्यक्ष भगवती काला की अध्यक्षता में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात तीलू रौतेली सम्मान से पुरस्कृत रीना उनियाल के प्रतिष्ठान का अवलोकन कर मातृशक्ति के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान बहनों ने भाजपा सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव, मीडिया सह-संयोजक बीना जोशी, गढ़वाल संयोजक रेखा डंगवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रा आर्या एवं जिला महामंत्री वैभव थपलियाल उपस्थित रहे। नरेंद्र नगर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा मां कुंजापुरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। चंबा पहुंचने पर जिलाध्यक्ष इंदु डंगवाल, मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री एवं शोभानी धनौला के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों द्वारा वीर सपूत श्रीदेव सुमन को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button