Roorkeeउत्तराखंडक्राइम

भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार

भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार

Date/28/06/2026

Roorkee/Uttarakhand prime 24×7 

रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र में अपने ही सगे भांजे को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी मामा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है।

दरअसल, भगवानपुर थाना पुलिस को बीती 26 जून को सूचना थी मिली कि हल्लूमाजरा गांव के चैक के पाश गुफरान चिकन सेंटर के पास एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया है। इस सूचना पर पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंच गई।

इसके बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां से अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर मौके को सुरक्षित कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक ढंग से साक्ष्य इकट्ठा किए गए। इसी के साथ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। तक की पहचान मुफीद (उम्र 27 वर्ष) निवासी ग्राम रोलाहेड़ी थाना पिरान कलियर के रूप में हुई। वहीं, इस मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button