उत्तराखंड

भविष्य में गैरसेण मे ही आयोजित होंगे ग्रीष्म कालीन सत्रः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कहा कि आगामी सभी सभी ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसेण में  आयोजित किये जायेंगे और सरकार की नीति इसे लेकर स्पष्ट है। सरकार गैरसैंण मे मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज के दिन 4 मार्च 2020 को भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप गैरसेण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया, लेकिन कोविड की अप्रत्याशित परिस्थितियाँ और चार धाम यात्रा व्यस्तता के चलते वहाँ बजट सत्र आयोजित करने में व्यवधान आया। लेकिन अब धामी सरकार इस बार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है कि अब प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकाल में आयोजित होने वाले सत्र वहाँ आयोजित किए जाएँगे। साथ ही सत्र व उससे संबन्धित कामकाज में कोई दिक्कत न आए उसके निवारण हेतु गैरसेण मे ऐसा आधारभूत ढांचा बनाया जाएगा जो पूरे ग्रीष्मकाल में वहाँ मौजूद रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू होने पर संतोष जताते हुए अन्य सभी लोगों को बढ़े हुए सर्किल रेट पर पुनर्वास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, देश में पहली बार किसी आपदा में मुआवजा या पुनर्वास की प्रक्रिया इतने कम समय में शुरू की गयी है। जमीनों को लेकर अभी कुछ प्रक्रिया अंतिम चरण में है और यथाशीघ्र उन्हे भी बढ़े हुए सर्किल रेट से मुआवजा दिया जाएगा। श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री के साथ हुई विधायकों की बैठक में विपक्ष को नहीं बुलाने पर स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों के साथ सामूहिक बैठक के बजाय अलग मुलाकात की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button