Dehradunउत्तराखंड

भगवान विष्णु को समर्पित बधाणीताल झील का होगा कायाकल्प

सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए मिली 3.36 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

दिनांक/15/05/2025

Rudraprayag/Uttarakhandprime 24×7 

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली के अंतर्गत जिले के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल में एक बधाणीताल के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए 3.36 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्तीय स्वीकृति प्रदान होने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आभार व्यक्त किया।

बता दें कि 14 अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाणीताल पर्यटन एवं विकास मेले में आकर बधाणीताल को एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने ग्रामीण निर्माण विभाग के साथ मिलकर बधाणीताल के सौंदर्यीकरण एवं विकास का खाका तैयार किया और डीपीआर तैयार कर शासन में स्वीकृति के लिए भेजी। शासन स्तर से बधाणीताल के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए 3.36 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 134.60 लाख जारी किए गए। बधाणीताल के सौंदर्यीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि बधाणीताल जिले का एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। लम्बे समय से इसके सौंदर्यीकरण की मांग थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की इस मांग को पूरा किया है। जल्द ही इसका कार्य शुरू होगा। बधाणीताल एक खूबसूरत पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा और क्षेत्र के स्थानीय लोगों को बड़ा रोजगार का साधन बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की बरसीर-बधाणीताल के लिए 26 करोड़ की लागत से डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पर्यटकों को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button