बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप – Uttarakhand Prime 24X7

बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप

Date/24/10/2026

New Tehri /Uttarakhand prime 24×7 

नई टिहरी। शनिवार सुबह शहर के बौराड़ी स्टेडियम में ट्रांस भारत हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 यात्री सुरक्षित हैं। पायलट ने हालांकि इसे प्रिकॉशनरी लैंडिंग बताया है। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जिस तरह से लैंडिंग हुई है, उसे इमरजेंसी लैंडिग कहा जा सकता है।

हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि वो सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहे थे। इसी दौरान बीच में टिहरी गढ़वाल के बौराड़ी स्टेडियम में प्रिकॉशनरी लैंडिंग करनी पड़ी है। जब हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग होने लगी तो वहां मौजूद लोग घबरा गए। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग और खेल रहे बच्चे अचानक हेलीकॉप्टर को उतरते देख वहां से भाग खड़े हुए। टिहरी जिला मुख्यालय के नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होने से हलचल मच गई। हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। इसमें मुंबई के छह यात्री सवार थे। हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि एहतियाती तौर पर बौराड़ी स्टेडियम में लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

पायलट के द्वारा हेलीकॉप्टर की चेकिंग करके कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर दोबारा गुप्तकाशी के लिए रवाना हो गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मोहसिन सिद्दीकी ने बताया कि हेलीकॉप्टर अचानक हमारे नजदीक आया। इससे हम चैंक गए। हम लोग घबरा गए। हेलीकॉप्टर ऐसे आया कि जैसे कोई बाइक राउंड में घूमती है। बच्चे खेल रहे थे सब इधर-उधर भाग गए। इस मामले में हेलीकॉप्टर के पायलट ने कहा कि ये एक प्रिकॉशनरी लैंडिंग है। हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से चला था। हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी जा रहा था। इसमें 6 लोग सवार थे। सभी लोग पैसेंजर थे। यह ट्रांस भारत का हेलीकॉप्टर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *