Rudraprayagउत्तराखंड

बारिश से ग्लेशियर टूटने का बढ़ा खतरा, सुरक्षा बल तैनात

बारिश से ग्लेशियर टूटने का बढ़ा खतरा, सुरक्षा बल तैनात

दिनांक/14/06/2025

Rudraprayag/Uttarakhandprime 24×7 

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग के ग्लेशियर प्वाइंट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सुरक्षा बल तैनात किए हैं। बारिश के कारण कुबेर और भैरव ग्लेशियर में खतरा बढ़ गया है। यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है और सुरक्षा बल उनकी मदद कर रहे हैं। अधिकारीयों ने सुरक्षा को लेकर जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

केदारनाथ क्षेत्र में ग्लेशियर प्वाइंट में यात्रियों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी ग्लेशियर प्वाइंट पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। जो यात्रियों को यहां पर सुरक्षित आवाजाही करवा रहे हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग में कुबेर ग्लेशियर, भैरव ग्लेशियर में अक्सर वर्षा के दौरान ग्लेशियर गिरने का खतरा बना रहता है।केदारनाथ में पिछले कई दिनों से वर्षा हो रही है। जिससे ग्लेशियर प्वाइंट पर भूस्खलन व ग्लेशियर टूटने का खतरा बना हुआ है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने ग्लेशियर प्वाइंट में पुलिस, वाइएमएफ और एसडीआरएफ के जवान तैनात कर दिए हैं, जो यात्रियों की मदद कर रहे हैं। साथ ही ग्लेशियर प्वाइंट पर यात्रियों को सर्तक होकर आवाजाही करने को कहा जा रहा है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया यात्रियों को ग्लेशियर प्वाइंट पर सावधानी से आवाजाही करने को कहा जा रहा है। साथ ही यहां तैनात जवानों को भी यात्रियों की सुरक्षा में लगातार मुस्तैद रहने को कहा गया है। कुबेर व भैरव ग्लेश्यिर में बारिश में खतरा रहता हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button