Mussoorieउत्तराखंड

बारिश के चलते हो रहे भूस्खलन से सड़़क हुई बदहाल

बारिश के चलते हो रहे भूस्खलन से सड़़क हुई बदहाल

Date/20/08/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही भारी बारिश के कारण जहां मसूरी यमुनोत्री मार्ग 707ए गश्ती व मसूरी बैंड के बीच पूरी तरह से ढह गया, जिसमें पैदल चलने का भी रास्ता नहीं बचा वहीं मसूरी देहरादून मार्ग पर पानीवाले बैंड के पास भी सड़क का पुश्ता ढहने से रोड को खतरा पैदा हो गया है।

पहाड़ों की रानी मसूरी के आस पास लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर कहर बरप रहा है। रात को मसूरी से यमुनोत्री जाने वाला मार्ग गश्ती बैड़ व मसूरी बैंड के बीच पूरा समाप्त हो गया। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी व रोड के खुलने में समय लगने पर लोगों को वाया थत्यूड होकर मसूरी आना पड़ा। रोड के ढहने की सूचना मिलने पर एनएच ने दो जेसीबी लगाकर पहाड़ काट कर रोड बनाने का कार्य शुरू किया व तीन से चार घंटे में पहाड काट कर छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। जेसीबी ने करीब सौ मीटर कच्ची रोड बना दी जिस पर छोटे वाहन चलने लगे है। वहीं दूसरी ओर मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड से आगे मसूरी की ओर रोड का पुश्ता ढह गया जिस कारण रोड संकरा हो गया व एक बार में एक ओर के ही वाहन निकल पा रहे है। जिसके कारण जाम लग रहा है। लोनिवि रोड पर लगातार नजर बनाये है व रोड पर दरारें पड़ गयी है व इसके भी टूटने का खतरा बना है। मौके पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी तैनात है वहीं पुलिस को भी तैनात किया गया है ताकि यातायात संचालित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button